Police public hearing : पुलिस कंट्रोल रूम में जनसुनवाई, कई प्रकरणों का मौके पर समाधान

Police public hearing : इंदौर : इंदौर में हर मंगलवार को मुख्यमंत्री के आदेशानुसार पुलिस कंट्रोल रूम में जनसुनवाई का आयोजन किया जाता है। इस दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोग अपनी परेशानियों और शिकायतों का समाधान कराने पहुँचते हैं।

जनसुनवाई में मुख्य रूप से अपराधिक प्रकरण, लेन-देन विवाद, माता-पिता को प्रताड़ित करने, ज़मीन-जायदाद से जुड़े मामले और अन्य शिकायतें प्रस्तुत की जाती हैं। इंदौर पुलिस कमिश्नर का उद्देश्य होता है कि उपस्थित आवेदकों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जाए और उन्हें उचित मार्गदर्शन दिया जाए।

Police public hearingइस मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कई प्रकरणों का मौके पर निराकरण किया गया। जहां नियमानुसार कार्रवाई की गई, वहीं जिन आवेदकों को कार्रवाई से असहमति थी, उन्हें समझाया गया। इसके अलावा माता-पिता को प्रताड़ित करने के कुछ मामले भी सामने आए, जिन्हें प्राथमिकता के आधार पर सुलझाने के निर्देश दिए गए।

संतोष सिंह, इंदौर पुलिस कमिश्नर:
“बहुत सारे प्रकरणों में आवेदकों को स्पष्ट रूप से कहा गया है कि उनका समाधान जल्द से जल्द कर दिया जाएगा और उन्हें सूचित किया जाएगा।”

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories