Monday, September 21, 2026
Home Chhattisgarh Digital Life Certificate DLC : अब पेंशनर घर बैठे या किसी भी...

Digital Life Certificate DLC : अब पेंशनर घर बैठे या किसी भी बैंक में जमा कर सकेंगे डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र…

Digital Life Certificate DLC
Digital Life Certificate DLC

Digital Life Certificate DLC : रायपुर। राज्य शासन ने पेंशनरों की सुविधा के लिए डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र (Digital Life Certificate – DLC) जमा करने हेतु नया अभियान शुरू किया है। अब पेंशनरों को अपने मूल बैंक शाखा में जाकर प्रमाणपत्र जमा करने की जरूरत नहीं है। वे घर बैठे या किसी भी बैंक में जाकर “Jeevan Pramaan” मोबाइल ऐप या वेबसाइट https://jeevanpramaan.gov.in के माध्यम से अपना DLC जमा कर सकते हैं।

Digital Life Certificate DLC : पेंशन एवं भविष्य निधि, छत्तीसगढ़ के संचालक श्रीमती पद्मिनी भोई साहू के निर्देशानुसार, राज्य भर के सभी बैंकों और जिला कोषालयों में नवंबर माह में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। Digital Life Certificate Mission 4.0 के अंतर्गत विभिन्न शहरों में विशेष कैम्प आयोजित किए जा रहे हैं, जहां फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक के माध्यम से पेंशनरों से DLC प्राप्त किया जाएगा।

READ MORE : TS Singhdev : हिड़मा के मारे जाने पर टीएस सिंहदेव का बयान—कहा, हिंसा चुनने वालों का अंत भी वैसा ही, झीरम घाटी हमले को लेकर कही ये बात

सभी बैंक अपनी शाखाओं में आने वाले पेंशनरों के DLC जनरेट करने के लिए जिम्मेदार होंगे, चाहे उनका खाता किसी भी बैंक या शाखा में हो। पेंशनरों से अपील की गई है कि वे समय पर अपना DLC जमा करें, ताकि उनकी पेंशन निर्बाध रूप से जारी रहे। इस नई सुविधा से पेंशनरों को बैंक जाने की झंझट नहीं होगी और पेंशन का भुगतान समय पर सुनिश्चित रहेगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here