Wednesday, October 7, 2026
Home Madhya Pradesh Indore News : अवैध गैस रीफलिंग प्लांट में तीन गैस सिलेंडर फटे,...

Indore News : अवैध गैस रीफलिंग प्लांट में तीन गैस सिलेंडर फटे, बड़ा हादसा टला…

Indore News
Indore News

Indore News : इंदौर : इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मेन रोड पर स्थित श्रीनाथ स्टील बर्तन की दुकान में चल रहे एक अवैध गैस रीफिलिंग प्लांट में तीन गैस सिलेंडर फट गए, जिससे तीन लोग घायल हो गए।

Indore News : घटना का विवरण

यह घटना द्वारकापुरी मेन रोड पर विनोद माखीजा की दुकान में हुई, जिसे रवि कसेरा ने किराए पर ले रखा था। रवि यहाँ पर अवैध रूप से गैस रीफिलिंग का काम करता था। इसी दौरान, गैस सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका हुआ। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

घायलों का उपचार जारी

ब्लास्ट में घायल हुए तीनों लोगों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अवैध गैस रीफिलिंग सेंटर चलाने वाले रवि कसेरा के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि यह अवैध प्लांट कितने समय से चल रहा था और इसमें कौन-कौन शामिल हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here