Indore News : इंदौर। कारोबारी चिराग जैन की हत्या करने वाला मुख्य आरोपी विवेक जैन गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या के बाद से आरोपी फरार था और उसने उज्जैन, दिल्ली, हरिद्वार, ऋषिकेश, मथुरा, करौली सहित राजस्थान में भागने की कोशिश की थी।
Indore News : पुलिस के अनुसार आरोपी और मृतक पिछले 12 सालों से बिजनेस पार्टनर थे। हत्या कनाडिया थाना क्षेत्र के मिलन हाइट्स में हुई थी। विवेक जैन को गिरफ्तार कर मामले की जांच आगे बढ़ा दी गई है।











