Indore News : इंदौर: इंदौर में एक युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह ट्रैफिक नियमों को ताक पर रखकर हाथ छोड़कर बाइक चला रही है। यह खतरनाक हरकत न केवल खुद के लिए बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों के लिए भी खतरा पैदा करती है। वीडियो के वायरल होते ही पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
Indore News : इंदौर पुलिस ने वायरल रील पर संज्ञान लेते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। ऐसे मामलों में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन गंभीर अपराध माना जाता है और इसके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाते हैं ताकि सड़क सुरक्षा बनी रहे।













