Indore News : इंदौर : इंदौर में खाद्य विभाग ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए खंडवा नाका क्षेत्र में अवैध रूप से संग्रहित गैस सिलेंडरों का भंडाफोड़ किया है। टीम ने एक आवासीय मकान में संचालित किराना दुकान और उसके सामने बने गोदाम से कुल 18 गैस सिलेंडर जब्त किए।
Indore News : इंदौर के खंडवा नाका स्थित गणेश नगर में सनशाइन स्कूल के पास किराना दुकान और उससे जुड़े तीन शेड वाले गोदाम में खाद्य विभाग की टीम ने सुबह छापामार कार्रवाई की। जांच के दौरान दुकान संचालक अनिल किग्रणी के यहां से 14.2 किलोग्राम के 3 भरे और 7 खाली घरेलू गैस सिलेंडर मिले। इसके अलावा 19 किलोग्राम के 2 खाली तथा 5 किलोग्राम के 6 खाली सिलेंडर भी अवैध रूप से संग्रहित पाए गए।
Indore News : कार्रवाई के बाद कुल 18 गैस सिलेंडर मौके से जब्त किए गए हैं। विभाग ने आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
Indore News : वही इंदौर कलेक्टर ने कहा कि अवैध गैस भंडारण को लेकर सख्त कार्रवाई की जा रही है यहां पर भी जो भंडारण था वहां निश्चित संख्या से ज्यादा था जो की हानिकारक था इसलिए यह कार्रवाई की गई है और लगातार आगे भी कार्रवाई की जाएगी।










