Indore News : इंदौर : इंदौर क्राइम ब्रांच ने तीन साल पहले देश के सबसे चर्चित 70 करोड़ एमडी ड्रग्स के मामले में पुलिस ने चार हजार के इनामी आरोपी को अजमेर जेल से आरोपी रफीक खान को प्रोडक्शन वारंट पर इंदौर लेकर पहुंची है। इस 70 करोड़ की एमडी ड्रग्स मामले में पुलिस अब तक 45 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
Indore News : दरअसल इंदौर क्राइम ब्रांच ने तत्कालीन डीआईजी हरिनारायण चारी मिश्र के नेतृत्व में देश की सबसे बड़ी कार्यवाही करते हुए पूर्व में 70 करोड़ की एमडी ड्रग्स पकड़ने में सफलता हासिल की थी जिसमें पूर्व में 44 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था मगर एक आरोपी रफीक खान अखेपुर प्रतापगढ़ (राजस्थान) निवासी जब से ही फरार चल रहा था। जिस पर पुलिस ने चार हजार रुपए इनाम की घोषणा भी कर रखी थी जो प्रतापगढ़ राजस्थान के एनडीपीएस मामले में अजमेर जेल में बंद था। सूचना पर कार्यवाही करते हुए इंदौर क्राइम ब्रांच आरोपी रफीक खान को अजमेर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर इंदौर लेकर पहुंची जहां इंदौर क्राइम ब्रांच ने जिला न्यायालय इंदौर पेश कर पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।













