Thursday, February 12, 2026
27.1 C
Raipur

Indore News : हनीमून पर गए नवविवाहित दंपति शिलांग में लापता, संवेदनशील क्षेत्र में मिली कार, घने जंगलों में सर्च ऑपरेशन जारी

Indore News : भारत पाटील/ इंदौर : शादी के महज 15 दिन बाद हनीमून मनाने मेघालय के शिलांग गए इंदौर के नवविवाहित दंपति रहस्यमय ढंग से लापता हो गए हैं। इनकी कार शिलांग के एक संवेदनशील क्षेत्र में लावारिस हालत में मिली है, जिसके बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस और रेस्क्यू टीम ने दंपति की तलाश के लिए घने जंगलों में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

Indore News : इंदौर निवासी और ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी (30) की शादी 11 मई को सोनम रघुवंशी (25) से हुई थी। शादी के बाद 23 मई को दोनों हनीमून पर शिलांग पहुंचे थे। इससे पहले वे गुवाहाटी जाकर कामाख्या देवी के दर्शन भी कर चुके थे।

Indore News : सूचना मिलने के बाद इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने बताया कि मेघालय पुलिस से समन्वय स्थापित कर लिया गया है और मुख्यमंत्री को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। स्थानीय प्रशासन और विशेष रेस्क्यू टीम जंगलों में तलाशी अभियान चला रही है।

Indore News : राजा रघुवंशी के भाई सचिन रघुवंशी ने बताया कि दोनों परिवार के सदस्य मेघालय के लिए रवाना हो चुके हैं। इंदौर क्राइम ब्रांच भी मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में जुट गई है।

Indore News : इस बीच मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर मामले को गंभीरता से लेने और नवदंपति की सुरक्षित वापसी को प्राथमिकता देने की बात कही है। उन्होंने मेघालय के मुख्यमंत्री से फोन पर बात कर रेस्क्यू अभियान को तेज करने का आग्रह भी किया है। फिलहाल शिलांग के घने जंगलों में दंपति को खोजने का अभियान तेज़ी से चल रहा है। प्रशासन को उम्मीद है कि जल्द ही दोनों सुरक्षित मिल जाएंगे।

 

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

अब PMO का नया पता, ‘सेवा तीर्थ’ होगा न्यू एड्रेस, कैबिनेट की अंतिम बैठक कल

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  दिल्ली स्थित साउथ ब्लॉक में...

C.G News : नेशनल हाईवे मुआवजा मामले में कोर्ट सख्त, 221 दिन की देरी पर माफ करने से साफ़ इनकार

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने नेशनल हाईवे...

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds