Gwalior News : SP कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान बेहद अजीब मामला, इंजीनियर युवक ने खुद पर तंत्र-मंत्र कराने का लगाया आरोप, जानिए फिर क्या हुआ….

Sanjay Sahu
Gwalior News

Gwalior News : ग्वालियर/भूपेन्द्र भदौरिया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान एक बेहद अजीब मामला सामने आया, जिसने सभी को चौंका दिया। शहर के मुरार क्षेत्र के मीरा नगर निवासी एक इंजीनियर युवक रजत कुमार गुप्ता ने दावा किया है कि उस पर पिछले दो सालों से तंत्र-मंत्र किया जा रहा है।

Gwalior News : रजत कुमार गुप्ता, जो इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हैं और वर्तमान में एक बुलेट बाइक शोरूम में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं, का कहना है कि कुछ अज्ञात लोग उसके दिमाग पर नियंत्रण पा चुके हैं और लगातार उसके मन में गंदे और अश्लील विचार डाल रहे हैं।

Gwalior News : जनसुनवाई में पुलिस को दिए शिकायती आवेदन में रजत ने बताया कि तंत्र-मंत्र करने वालों ने उसके नाम का गुड्डा बनाकर उस पर काला जादू किया है। इतना ही नहीं, वह दावा करता है कि ये लोग उसके कान में बातें कहते हैं, जो उसे सुनाई देती हैं। रजत ने संदेह जताया है कि उसके घर के पास बने एक बाड़े में रात को कुछ लोग शराब पीते हैं, और वही लोग नशे की हालत में उन्हीं शब्दों को बोलते हैं जो उसके दिमाग में गूंजते हैं।

Gwalior News : युवक ने पुलिस से बताया कि इस मानसिक प्रताड़ना के चलते अब उसके मन में आत्महत्या जैसे विचार आने लगे हैं। उसने कुछ संदेही लोगों के नाम भी पुलिस को सौंपे हैं और उनसे कड़ी पूछताछ की मांग की है।

Gwalior News : मामले की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल एसपी निरंजन शर्मा ने युवक को एक अच्छे साइकेट्रिक डॉक्टर से परामर्श लेने की सलाह दी है। साथ ही, युवक द्वारा बताए गए संदेही नामों के आधार पर संबंधित थाना प्रभारी को जांच के निर्देश दिए गए हैं। यह मामला न सिर्फ पुलिस के लिए बल्कि समाज के लिए भी सोचने का विषय है, जहां मानसिक स्वास्थ्य और सामाजिक जिम्मेदारियों को लेकर जागरूकता की ज़रूरत महसूस होती है।

 

READ MORE: CG NEWS: एसबीआई माकड़ी शाखा के अधिकारी सुशांत स्वाइन को दी गई भावभीनी विदाई

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *