Indore News : इंदौर। शहर में आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में उस समय दिलचस्प नजारा देखने को मिला जब महापौर पुष्यमित्र भार्गव के बेटे संघमित्र भार्गव ने मंच से ही केंद्र सरकार पर तंज कसा। विषय था– भारत में रेलवे की स्थिति, और संघमित्र ने विपक्ष की ओर से बोलते हुए बुलेट ट्रेन जैसे वादों पर सरकार की खिंचाई कर दी।
Indore News : कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर समेत कई विधायक और वरिष्ठ पदाधिकारी मंच पर मौजूद थे। संघमित्र के तंज सुनकर पूरा पंडाल ठहाकों से गूंज उठा।
यह प्रतियोगिता स्व. निर्भय सिंह पटेल की स्मृति में आयोजित की गई थी। बहस में कई प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, लेकिन महापौर पुत्र संघमित्र के वक्तव्य ने माहौल को और भी रोचक बना दिया।













