Indore News: जर्जर मकान गिरने से बड़ा हादसा, 3 महिलाओं की मौत; 4 गंभीर घायल, मलबे में एक महिला के दबे होने की आशंका

Sanjay Sahu
Indore News

Indore News: इंदौर। इंदौर के सांवेर विधानसभा क्षेत्र में जर्जर मकान गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत होने की जानकारी सामने आई है। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें इलाज के लिए एमवाय अस्पताल रेफर किया गया है।

बताया जा रहा है कि जर्जर मकान को तोड़ने का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक मकान का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया और वहां मौजूद लोग मलबे की चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, एक महिला के अभी भी मलबे में दबे होने की आशंका है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। राहत और बचाव दल की मदद से मलबा हटाने का काम तेजी से किया जा रहा है।

Indore News: अधिकारियों की मौजूदगी में मलबे को हटाकर दबे लोगों की तलाश की जा रही है। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसे की पूरी स्थिति और मृतकों की पहचान को लेकर प्रशासन की ओर से विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *