Indore News : इंदौर। इंदौर में साइबर ठगों ने आईपीएस अधिकारी की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर बड़ी ठगी को अंजाम दिया है। मामला आईपीएस ऋषिकेश मीणा से जुड़ा हुआ है। जानकारी के अनुसार ठगों ने अधिकारी के नाम से फेसबुक पर नकली आईडी बनाई और उनके रिश्तेदारों को मैसेज भेजकर फर्नीचर और गाड़ी बेचने का झांसा दिया।
Indore News : ठगों ने सोशल साइट्स पर बातचीत के जरिए सौदा तय किया और फिर दो रिश्तेदारों से करीब 3 लाख 55 हजार रुपए अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करा लिए। ठगी का पता चलते ही पूरे परिवार में हड़कंप मच गया।
पीड़ितों की शिकायत के बाद छतरीपुरा थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि साइबर टीम की मदद से खातों और मोबाइल नंबरों की जांच की जा रही है। वहीं, इस घटना ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट्स से ठगी की बढ़ती वारदातों को उजागर कर दिया है।











