Indore News : इंदौर : इंदौर में धार्मिक आयोजन के दौरान एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। पालकी यात्रा के दौरान दो युवतियों के बीच सड़क पर ही जमकर मारपीट हो गई। धार्मिक माहौल के बीच हुए इस हाईवोल्टेज ड्रामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Indore News : यह पूरा मामला हीरानगर थाना क्षेत्र का है। हालांकि, अब तक पुलिस को किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
Indore News : धार्मिक यात्रा के दौरान हुए इस विवाद से यात्रा में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर युवतियों को अलग किया। अब पुलिस वायरल वीडियो और चश्मदीदों के बयान के आधार पर कार्रवाई की तैयारी कर रही है।













