Indore News :इंदौर। उमरिया खुर्द क्षेत्र स्थित एक फार्महाउस पर देर रात बिना अनुमति चल रही शराब पार्टी पर आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए छापा मारा। जानकारी के अनुसार फार्महाउस में तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था और बड़ी संख्या में लोगों के जमावड़े के बीच शराब परोसी जा रही थी।
Indore News :आबकारी विभाग को आसपास के ग्रामीणों से आवाज और पार्टी की शिकायत मिली थी, जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। जांच में यह पाया गया कि पार्टी के लिए न तो कोई परमिशन ली गई थी और न ही शराब परोसने का लाइसेंस उपलब्ध कराया गया।
Indore News :मौके से शराब की बोतलें और अन्य सामग्री जब्त की गई। सूत्रों के अनुसार कुछ लोगों से पूछताछ भी की जा रही है और आयोजकों पर कार्रवाई की तैयारी है।आबकारी विभाग का कहना है कि बिना अनुमति शराब परोसने और देर रात तक पार्टी आयोजित करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।













