Saturday, April 4, 2026
27.8 C
Raipur

Indore News: इंदौर में नशे का जाल: कुख्यात महिला तस्कर पंगु बाई गिरफ्तार, बच्चों से करवा रही थी ड्रग्स सप्लाई

Indore News: इंदौर : इंदौर शहर में नशे के कारोबार में अब महिलाएं बड़ी भूमिका निभा रही हैं। पिछले महीने द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में सीमा नाथ नामक महिला ड्रग्स सप्लायर पकड़ी गई थी, और अब उसी तर्ज़ पर कुख्यात सरिता उर्फ पंगु बाई को आजाद नगर थाना पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ धर दबोचा है। चौंकाने वाली बात यह है कि पंगु बाई पर 25 से ज्यादा एनडीपीएस और शराब तस्करी के अपराध दर्ज हैं और पंगु बाई 10 से 12 साल के मासूम बच्चों से ड्रग्स की पुड़िया सप्लाई करवा रही थी ताकि पुलिस की नज़रों से बच सके। इस गिरफ़्तारी ने शहर में फैले नशे के नेटवर्क की बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।

Indore News: इस मामले में क्राइम ब्रांच के अतिरिक्त डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि थाना आजाद नगर पुलिस ने लेटेश्वर हनुमान मंदिर के पास संदिग्ध महिला को घेराबंदी कर पकड़ा। तलाशी में उसके पास से 24 ग्राम से अधिक ब्राउन शुगर जब्त हुई, जिसकी कीमत 24 हजार रुपये से अधिक आंकी गई है। दंडोतिया ने बताया कि पंगु बाई पर पहले से ही 25 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं.

 

Indore News: जिनमें अवैध शराब, मादक पदार्थ और मारपीट के मामले शामिल हैं। वह थाना आजाद नगर की लिस्टेड ड्रग्स सप्लायर लिस्ट में शामिल है। पूछताछ में आरोपी महिला ने कबूल किया कि नशे की लत और जल्दी पैसा कमाने की चाह में वह इस धंधे में उतरी। पुलिस का कहना है कि आरोपी बेहद शातिर है और हर दिन अपना ठिकाना बदलकर पुलिस को चकमा देती थी। साथ ही दस से बारह साल के बच्चों को ड्रग्स सप्लाई के लिए इस्तेमाल कर रही थी, जो कि बेहद खतरनाक प्रवृत्ति है। दंडोतिया ने कहा कि पुलिस ड्रग्स कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शेगी नहीं। पंगु बाई से रिमांड लेकर उसके सप्लायर और पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाएगा।

 

Indore News: इस कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि इंदौर में ड्रग्स का जाल गहराई तक फैला है और अब महिलाएं भी बड़े स्तर पर इसमें सक्रिय हो चुकी हैं। पुलिस का दावा है कि शहर को नशे से मुक्त करने के लिए लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Share The News

Latest YouTube Videos

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला,  जेल जाएंगे अमित जोगी!,  3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला, जेल जाएंगे अमित जोगी!, 3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories