Indore News : इंदौर। दिल्ली धमाके की जांच में नया खुलासा सामने आया है। अलफलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद सिद्दीकी का संबंध मध्यप्रदेश के महू से निकला है। जानकारी के अनुसार, सिद्दीकी का परिवार करीब 25 साल पहले महू छोड़कर चला गया था। अब जब दिल्ली धमाके के मामले में उसका नाम सामने आया है, तो महू पुलिस उसके पुराने रिकॉर्ड खंगाल रही है।
Indore News : सूत्रों के मुताबिक, जवाद सिद्दीकी के भाई पर महू में धोखाधड़ी का केस दर्ज होने की भी जानकारी सामने आई है। पुलिस अब परिवार से जुड़े सभी पुराने मामलों और रिश्तों की जांच कर रही है।











