CG News : सिरफिरे युवक ने दिन दहाड़े युवती की गला रेत कर हत्या किया लोग वीडियो बनाते रहे किसी ने बचाने की कोशिश नहीं की

CG News : हेमंत वर्मा : छत्तीसगढ़ सीमा से लगे हुए बालाघाट जिले के मैहर थाना अंतर्गत आमगांव रोड पर ही एक सिरफिरे युवक ने दिन दहाड़े सुबह 10 बजे बीच सड़क पर ही एक 22 वर्षीय युवती की चाकु से गला रेत कर हत्या कर दिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आमगांव की रहने वाली शीतल भांडेरकर रोज की तरह काम के लिए बैहर जा रही थी तभी रास्ते में एक युवक रोशन सर्वे उनसे कुछ बात करता है और अचानक से चाकू निकाल कर ताबड़तोड़ उसके गले में वार कर उसे मौत की नींद सुना देता है।

READ MORE : CGMSC Medicine Blacklist Action : मरीजों की जान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, अमानक दवा सप्लाई पर CGMSC का बड़ा एक्शन; 3 कंपनियां ब्लैकलिस्ट…

इतना ही नहीं हत्या करने के बाद उक्त युवक युवती के सर को अपने पैर में रखकर बदहवास अवस्था में बैठा रहा थोड़ी देर में पुलिस वालों ने उसे काफी मशक्कत के बाद गिरफ्तार किया है दूसरी ओर इस घटना से लोगों में जमकर आक्रोश है ग्रामीणों ने मांग किया है की युवती के परिजनों को एक करोड़ मुआवजा दिया जाए साथ ही घर के एक व्यक्ति को नौकरी दिया जाए एवं हत्या करने वाले युवक को फांसी की सजा दिया जाए बताया जाता है कि मामला एक तरफा प्रेम प्रसंग का है लेकिन आज के परिवेश में इस तरीके से युवाओं द्वारा आत्मघाती कदम बेहद ही निंदनीय है।

READ MORE : CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठिठुरन : अंबिकापुर में तापमान 7.6 डिग्री….

CG News : प्रेम में इतने अंधे भी मत बनो कि किसी की आप जान भी ले सकते हो वह भी विभत्स तरीके से घटना का दूसरा पहलू यह भी सामने आया कि लोग वीडियो बनाते रहे लेकिन किसी ने भी युवती को बचाने की कोशिश नहीं किया यह हैरान कर देने वाली वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों से जम कर वायरल हो रहा है देखिए सनकी युवक की एक्सक्लूसिव तस्वीरें।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories