Wednesday, August 26, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : SIR प्रक्रिया पूरी, छत्तीसगढ़ की अंतिम मतदाता सूची जारी...

CG NEWS : SIR प्रक्रिया पूरी, छत्तीसगढ़ की अंतिम मतदाता सूची जारी , 25 लाख नाम कटे, अब प्रदेश में 1.87 करोड़ से अधिक मतदाता

CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : रायपुर : छत्तीसगढ़ में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन कर दिया गया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यशवंत कुमार ने बताया कि इस अभियान के दौरान लगभग 24 लाख 99 हजार से अधिक मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। अब प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या 1,87,30,914 हो गई है।

CG NEWS : एसआईआर प्रक्रिया शुरू होने से पहले राज्य में कुल 2,12,30,737 मतदाता दर्ज थे। प्रारूप सूची के प्रकाशन के बाद यह संख्या घटकर 1,84,95,920 रह गई थी। दावों और आपत्तियों की सुनवाई के बाद अंतिम सूची जारी की गई, जिसमें 2,34,994 नए नाम जोड़े गए। इसके साथ ही कुल मतदाताओं की संख्या बढ़कर 1,87,30,914 हो गई।

CG NEWS : निर्वाचन विभाग के अनुसार, इस अभियान के तहत फर्जी, दोहराव और संदिग्ध नामों को हटाकर मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी और विश्वसनीय बनाया गया है। विभाग का कहना है कि इससे आगामी चुनावों में निष्पक्षता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। मतदाता सूची के शुद्धिकरण की प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी।

CG NEWS : यदि किसी पात्र नागरिक का नाम अंतिम सूची में शामिल नहीं है, तो वह फॉर्म 6 भरकर घोषणा पत्र और आवश्यक दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर सकता है। इसी तरह, सूची में दर्ज जानकारी में त्रुटि होने पर फॉर्म 8 के माध्यम से सुधार के लिए आवेदन किया जा सकता है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here