Tuesday, September 8, 2026
Home Chhattisgarh Raipur Crime News: रायपुर में CA ऑफिस से लाखों की चोरी का...

Raipur Crime News: रायपुर में CA ऑफिस से लाखों की चोरी का खुलासा: पूर्व कर्मचारी ने साथी के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम, 7.80 लाख रुपये बरामद

Raipur Crime News
Raipur Crime News

Raipur Crime News: रायपुर। राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित सी.ए. तारवानी एंड एसोसिएट्स कार्यालय में हुई लाखों रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में कार्यालय के एक पूर्व कर्मचारी और उसके साथी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 7 लाख 80 हजार रुपये की नकदी बरामद की है।

Raipur Crime News: कैश काउंटर का ताला काटकर उड़ाए थे रुपये

Raipur Crime News: पुलिस के अनुसार, सुंदर नगर स्थित ओम सोसायटी रोड निवासी अपर्णा नायक ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वह सी.ए. तारवानी एंड एसोसिएट्स के कार्यालय में कैशियर के पद पर कार्यरत हैं।

Raipur Crime News: 21 जुलाई की सुबह जब कार्यालय का चालक पहुंचा, तब चोरी की घटना का पता चला। जांच में सामने आया कि 20 जुलाई की रात अज्ञात आरोपी कार्यालय में घुसा और कटर की मदद से कैश काउंटर का ताला काटकर उसमें रखी नकदी लेकर फरार हो गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(4) और 305 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

Raipur Crime News: सीसीटीवी और पूछताछ से खुला राज

Raipur Crime News: वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा सिविल लाइन थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। टीम ने कार्यालय के कर्मचारियों से पूछताछ की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।

Raipur Crime News: जांच के दौरान पुलिस का संदेह कार्यालय के पूर्व कर्मचारी उमेश पोर्ते पर गया। उसे बिलासपुर से हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।

Raipur Crime News: अंदर की जानकारी का उठाया फायदा

Raipur Crime News: पूछताछ में उमेश पोर्ते ने बताया कि पूर्व कर्मचारी होने के कारण उसे कार्यालय में रखी नकदी और व्यवस्था की पूरी जानकारी थी। इसी का फायदा उठाकर उसने अपने साथी लक्ष्मीनारायण ध्रुव के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई 7 लाख 80 हजार रुपये की नकदी बरामद कर ली है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here