Indore News : इंदौर। कांग्रेस जिला अध्यक्ष की लड़ाई अब दिल्ली पहुंच गई है। इंदौर जिला अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर आज बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली स्थित एआईसीसी मुख्यालय पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता AICC दफ्तर के बाहर धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करते हुए जिला अध्यक्ष विपिन वानखेड़े को हटाने की मांग की।
Indore News : कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि इंदौर में जिस नेता को अध्यक्ष बनाया गया है, वह दूसरे जिले से ताल्लुक रखते हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्थानीय नेता और जमीनी कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर बाहर के व्यक्ति को जिला अध्यक्ष बनाना उचित नहीं है।
Indore News : विरोध के बीच आज दिल्ली में मध्यप्रदेश कांग्रेस के जिला और शहर अध्यक्षों की ट्रेनिंग भी हो रही है। बताया जा रहा है कि न सिर्फ इंदौर बल्कि भोपाल, देवास और उज्जैन सहित कई जिलों में नियुक्तियों को लेकर असंतोष की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं।
Indore News : कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि अगर नियुक्तियों पर पुनर्विचार नहीं किया गया तो विरोध और तेज किया जाएगा। वहीं, पार्टी नेतृत्व ने स्थिति पर नजर बनाए रखी है।











