Indore Crime : इंदौर से बड़ी खबर—दिनदहाड़े चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि छात्रों के कमरों को भी निशाना बनाया जा रहा है। स्कीम नंबर 136 में रहने वाले छात्र यश के कमरे से चोर लैपटॉप और मोबाइल चोरी कर ले गए। चोरी की वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसमें चोर बैग और मोबाइल ले जाते हुए दिखाई दे रहा है।
Indore Crime : घटना की जानकारी मिलते ही लसूडिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस फुटेज के आधार पर चोर की तलाश में जुटी हुई है।











