Indore Crime : इंदौर : इंदौर में नशे के कारोबार पर कड़ा शिकंजा कसते हुए इंदौर क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने करीब 2 किलो 800 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है, जिसका उपयोग वह गांजा की तस्करी में करता था।
Indore Crime : दरअसल क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति गांजा लेकर शिवाजी नगर बुधवारीया हाट क्षेत्र में मौजूद है। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर अजय पवार, निवासी साकेत नगर, इंदौर को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मूल रूप से धर्मपुरी, जिला धार का रहने वाला है और इंदौर में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है।
Indore Crime : पुलिस के अनुसार, आरोपी अजय पवार सस्ते दामों पर गांजा खरीदकर इंदौर शहर में नशे के लती लोगों को उच्च कीमतों पर बेचता था। वह काफी समय से यह अवैध कारोबार कर रहा था और खुद को सिक्योरिटी गार्ड की आड़ में छिपा रहा था। फिलहाल आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।













