Saturday, April 11, 2026
28.1 C
Raipur

M.P News : इंदौर में बच्चा चोरी की अफवाह पर महिला से मारपीट, 6 आरोपी गिरफ्तार

इंदौर : मध्य प्रदेश के इंदौर में बच्चा चोरी की अफवाह के चलते एक मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

अफवाह ने बढ़ाई मुसीबत

जानकारी के अनुसार, भंवरकुआ थाना क्षेत्र में एक महिला को बच्चा चोर समझकर लोगों ने घेर लिया और उसके साथ मारपीट की। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। इसी दौरान घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वायरल वीडियो से परिवार तक पहुंची सूचना

वायरल वीडियो मेरठ निवासी महिला के परिजनों तक पहुंचा। परिजनों ने तुरंत इंदौर पुलिस से संपर्क किया। जांच में सामने आया कि महिला करीब डेढ़ साल से मेरठ से लापता थी और मानसिक रूप से अस्वस्थ है।

पुलिस ने महिला को परिजनों को सौंपा

पुलिस ने महिला की पहचान की पुष्टि कर उसे सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मामले में मारपीट का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

Read More : PM मोदी ने मेरठ से रैपिड रेल को दिखाई हरी झंडी, राज्यपाल आनंदीबेन और CM योगी रहे मौजूद

6 आरोपी गिरफ्तार

वीडियो फुटेज और जांच के आधार पर पुलिस ने शिव, राजेश, प्रशांत सहित तीन महिलाओं—शीला, ज्योति और संगीता को गिरफ्तार किया है। एडिशनल डीसीपी के अनुसार, सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर विश्वास न करें और किसी भी संदिग्ध स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें।

Share The News

Latest YouTube Videos

CG SCAM : महिला बाल विकास विभाग में साड़ी घोटाला: धुलते ही उतर रहा रंग, जिम्मेदार कौन!#cg #cgnews

CG SCAM : महिला बाल विकास विभाग में साड़ी घोटाला: धुलते ही उतर रहा रंग, जिम्मेदार कौन!#cg #cgnews

12 करोड़ की सड़क पर उठे सवाल, सांकरा-बरही सड़क निर्माण में अनियमितता, विधायक संगीता सिन्हा...#cg

12 करोड़ की सड़क पर उठे सवाल, सांकरा-बरही सड़क निर्माण में अनियमितता, विधायक संगीता सिन्हा...#cg

Latest YouTube Shorts

10 हजार से ज्यादा के ऑनलाइन-पेमेंट पर 1 घंटे का होल्ड, RBI ने 'किल स्विच' का सुझाव भी दिया...#sbi

10 हजार से ज्यादा के ऑनलाइन-पेमेंट पर 1 घंटे का होल्ड, RBI ने 'किल स्विच' का सुझाव भी दिया...#sbi

नंद कुमार साय के पांच बच्चों वाले बयान से मची सियासी हलचल, सीएम साय बोले- व्यक्तिगत राय...#cg

नंद कुमार साय के पांच बच्चों वाले बयान से मची सियासी हलचल, सीएम साय बोले- व्यक्तिगत राय...#cg

लग्जरी कार से देशभर में चेन स्नैचिंग, 7 महिलाओं समेत 8 गिरफ्तार...#crime #raipurpolice #cg

लग्जरी कार से देशभर में चेन स्नैचिंग, 7 महिलाओं समेत 8 गिरफ्तार...#crime #raipurpolice #cg

छत्तीसगढ़ में साड़ी घोटाला‌! मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने क्या कहा...#cg #raipur #chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में साड़ी घोटाला‌! मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने क्या कहा...#cg #raipur #chhattisgarh

रायपुर में ट्रैफिक सुधार के लिए बड़ा कदम, गूगल मैप से होगी लाइव मॉनिटरिंग...#raipurpolice #cg

रायपुर में ट्रैफिक सुधार के लिए बड़ा कदम, गूगल मैप से होगी लाइव मॉनिटरिंग...#raipurpolice #cg

जले नोट कांड में जज यशवंत वर्मा का इस्तीफा, अब भी जांच और कार्रवाई के सवाल बाकी...#crime #viralvideo

जले नोट कांड में जज यशवंत वर्मा का इस्तीफा, अब भी जांच और कार्रवाई के सवाल बाकी...#crime #viralvideo

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories