भोपाल : दिव्यांगजन क्रिकेट खेल महोत्सव का आगाज़, CM मोहन ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

Rahul Goshwami

भोपाल : राजधानी भोपाल में राष्ट्रीय दिव्यांगजन क्रिकेट खेल महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। नेहरू नगर स्थित पुलिस लाइन स्टेडियम में आयोजित इस विशेष महोत्सव में दिव्यांग खिलाड़ी लगातार 100 घंटे तक क्रिकेट खेलेंगे।

24 घंटे निरंतर मैचों की व्यवस्था

आयोजन की खास बात यह है कि इसमें 24 घंटे लगातार मैच खेले जाएंगे। “राष्ट्रीय दिव्यांगजन क्रिकेट खेल महोत्सव 2026 — नॉट आउट 100” नाम से आयोजित यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों की दृढ़ इच्छाशक्ति और जज्बे का प्रतीक है।

सीएम ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि शारीरिक सीमाएं किसी की प्रतिभा को नहीं रोक सकतीं। उन्होंने दिव्यांग खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि कई खिलाड़ी कृत्रिम अंगों के सहारे भी लंबी दूरी तय कर खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।’

मुख्यमंत्री ने “विकलांग” शब्द के स्थान पर “दिव्यांग” शब्द के प्रयोग को सकारात्मक सोच और सम्मान का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि यह शब्द आत्मविश्वास और आंतरिक शक्ति को दर्शाता है।

सामाजिक सहभागिता से सफल आयोजन

इस आयोजन में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं का सहयोग रहा। महोत्सव को दिव्यांग खिलाड़ियों के साहस, प्रतिभा और आत्मविश्वास का उत्सव माना जा रहा है।यह आयोजन समावेशी खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *