Indigo Airlines : रायपुर। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इंडिगो एयरलाइंस ने दिल्ली और रायपुर के बीच एक अतिरिक्त उड़ान शुरू करने का ऐलान किया है। यह नई फ्लाइट सेवा 26 अक्टूबर 2025 से शुरू होगी, जो खास तौर पर त्योहारों के दौरान बढ़ती मांग को देखते हुए शुरू की जा रही है।
Indigo Airlines : इंडिगो की उड़ान संख्या 6E2120 रोजाना सुबह 10:15 बजे दिल्ली से रवाना होगी और 12:15 बजे रायपुर पहुंचेगी। वहीं वापसी की फ्लाइट संख्या 6E6640 दोपहर 12:45 बजे रायपुर से उड़ान भरेगी और 2:45 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
Indigo Airlines : यह फ्लाइट रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से संचालित होगी। एयरलाइंस के सूत्रों के अनुसार, इस फ्लाइट की टिकट बुकिंग प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इंडिगो की यह नई सेवा दिल्ली और रायपुर के बीच हवाई संपर्क को और बेहतर बनाएगी और खासकर त्योहारी सीजन में यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प प्रदान करेगी।













