Sunday, August 16, 2026
Home National Delhi Indian Defence Accounts Service : आईडीएएस अधिकारी राजकुमार अरोड़ा बने नए वित्तीय...

Indian Defence Accounts Service : आईडीएएस अधिकारी राजकुमार अरोड़ा बने नए वित्तीय सलाहकार, रक्षा मंत्रालय में नियुक्ति

0
170

Indian Defence Accounts Service : नई दिल्ली। भारतीय रक्षा लेखा सेवा (आईडीएएस) के 1990 बैच के वरिष्ठ अधिकारी राजकुमार अरोड़ा ने शनिवार को वित्तीय सलाहकार (रक्षा सेवाएं) का पदभार संभाल लिया।

इससे पहले वे रक्षा लेखा महानियंत्रक (सीजीडीए) के पद पर कार्यरत थे। राजकुमार अरोड़ा को रक्षा अधिग्रहण, वित्तीय नीति, लेखांकन, लेखा परीक्षा, बजट प्रबंधन और कार्मिक प्रशासन के क्षेत्रों में व्यापक अनुभव प्राप्त है।

Read More : Delhi missing children : 10 साल में 1.8 लाख बच्चे लापता, बच्चियों की संख्या ज्यादा, डरा रहे हैं पुलिस के आंकड़े

Indian Defence Accounts Service :
अपने तीन दशक से अधिक के प्रशासनिक करियर में अरोड़ा ने भारत सरकार के कई अहम पदों पर सेवाएं दी हैं। वे संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) में अपर सचिव, रक्षा मंत्रालय के अधिग्रहण विभाग में वित्त प्रबंधक (वायु) तथा वित्त मंत्रालय में निदेशक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं।

उन्होंने पूर्व आयुध फैक्ट्री बोर्ड में सदस्य (वित्त) के रूप में और रक्षा लेखा विभाग के विभिन्न कमानों एवं क्षेत्रीय कार्यालयों में एकीकृत वित्तीय सलाहकार के तौर पर भी अपनी भूमिका निभाई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here