Thursday, March 5, 2026
29.4 C
Raipur

IND vs ENG: इतिहास दो बदल, खेलो फाइनल… वानखेड़े में आज होगा हाई-वोल्टेज मुकाबला, भारत-इंग्लैंड में जबरदस्त जंग

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : T-20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल आज भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। यह हाई-वोल्टेज मुकाबला मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 6:30 बजे होगा। दोनों टीमों की नजरें इस मैच को जीतकर फाइनल में जगह बनाने पर टिकी हैं।

यह लगातार तीसरा मौका है जब भारत और इंग्लैंड सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगे। इससे पहले 2022 और 2024 में भी दोनों टीमें इस चरण में भिड़ चुकी हैं, जहां दोनों को एक-एक जीत मिली थी। खास बात यह है कि सेमीफाइनल जीतने वाली टीम ने उन दोनों मौकों पर फाइनल भी अपने नाम किया था।

सेमीफाइनल में दोनों टीमों का रिकॉर्ड

भारतीय टीम छठी बार टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंची है। इससे पहले टीम 2007, 2014, 2016, 2022 और 2024 में भी अंतिम चार में जगह बना चुकी है। भारत ने इन पांच में से तीन सेमीफाइनल जीतकर फाइनल में जगह बनाई।

Read More : राज्यसभा जाएंगे नीतीश! निशांत बनेंगे डिप्टी CM…कौन होगा अगला मुख्यमंत्री?

वहीं इंग्लैंड भी छठी बार इस चरण तक पहुंचा है। टीम ने 2010, 2016, 2021, 2022 और 2024 में सेमीफाइनल खेला है और इनमें से तीन बार जीत हासिल की है।

वर्ल्ड कप में आमने-सामने का आंकड़ा

भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक कुल 29 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं। इनमें भारत ने 17 मुकाबले जीते हैं, जबकि इंग्लैंड को 12 मैचों में जीत मिली है।

टी-20 वर्ल्ड कप की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक 5 मैच खेले गए हैं, जिसमें भारत ने 3 और इंग्लैंड ने 2 मुकाबले जीते हैं।

खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें

इस टूर्नामेंट में भारत के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने 7 मैचों में 231 रन बनाए हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 84 रन रहा है। गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती ने 7 मैचों में 12 विकेट लेकर टीम को अहम सफलताएं दिलाई हैं।

इंग्लैंड की ओर से हैरी ब्रूक बल्ले से सबसे प्रभावशाली खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने 7 मैचों में 228 रन बनाए हैं। वहीं स्पिनर आदिल रशीद ने 7 मैचों में 11 विकेट लेकर इंग्लैंड की गेंदबाजी को मजबूती दी है।

वानखेड़े की पिच और मौसम का हाल

वानखेड़े स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। यहां बड़े स्कोर बनने की संभावना रहती है। ओस भी मैच में अहम भूमिका निभा सकती है, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी चुन सकती है।

मुंबई में गुरुवार को मौसम साफ रहने की संभावना है और बारिश का कोई खतरा नहीं है। अधिकतम तापमान लगभग 33 डिग्री सेल्सियस और रात में करीब 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Read More : T20 World Cup 2026 : ICC सेमीफाइनल में भारत-इंग्लैंड की 5वीं भिड़ंत, जानें नॉकआउट में इन दोनों दिग्गजों का रोमांचक रिकॉर्ड

संभावित प्लेइंग-11

भारत:
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।

इंग्लैंड:
फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियम डॉसन, जैमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद।

कहां देखें लाइव मैच

भारत और इंग्लैंड के बीच इस सेमीफाइनल मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध होगी।

क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है, क्योंकि दोनों टीमें मजबूत फॉर्म में हैं और फाइनल की टिकट हासिल करने के लिए पूरा दम लगाएंगी।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

M.P News : इंदौर में युवक ने 5वीं मंजिल से लगाई छलांग, पुलिसकर्मी के थप्पड़ के बाद मौत

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी...

M.P News : बरगी डेम में होली का जश्न मातम में बदला, जीरो पॉइंट पर डूबा 25 वर्षीय युवक

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले...

M.P News : ओरछा में होली के दिन बड़ा हादसा: बेतवा नदी में डूबे दो युवक, एक की मौत

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले...

Related Articles

Popular Categories