IND vs SA : नई दिल्ली : जहाँ साउथ अफ्रीका के खिलाफ महीने से शुरू होने वाली दो मुकाबलों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान हो चूका है। वहीं इस घोषणा का मुख्य आकर्षण इस बार विकेटकीपर बल्लेबाज और उपकप्तान ऋषभ पंत की टीम में वापसी है। जी हां, पंत को न इस बार केवल विकेटकीपर के रूप में बल्कि टीम के उपकप्तान के रूप में भी नामित किया गया है।
IND vs SA
वहीं इस बार भी इस महत्वपूर्ण टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया की कमान युवा बल्लेबाज शुभत्मन गिल को सौंपी गई है, जिन्हें टीम का कप्तान बनाया गया है। बल्लेबाजी लाइन-अप में शुभत्मन गिल और ऋषभ पंत के अलावा यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, और ध्रुव जुरेल जैसे खिलाड़ियों को जगह मिली है।
Read More : IND-W vs SA-W Live Score : वर्ल्ड कप फाइनल में भारत को तीसरा झटका, शेफाली के बाद जेमिमा भी आउट
इसके साथ ही गेंदबाजी और ऑलराउंडर विभाग को मजबूती देने के लिए रवींद्र जड़ेजा, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, और कुलदीप यादव को शामिल किया गया है। तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी मुख्य रूप से जसप्रित बुमराह और मोहम्मद सिराज संभालेंगे। हालांकि मोहम्मद शमी को फिर नजर अंदाज किया गया है।
IND vs SA
इसके अतिरिक्त, नितीश कुमार रेड्डी और आकाश दीप को भी स्क्वॉड का हिस्सा बनाया गया है। इस चयन से स्पष्ट है कि चयनकर्ताओं ने अनुभवी और युवा प्रतिभाओं का मिश्रण तैयार किया है।
Read More : Indian Stock Market : भारतीय शेयर बाजार में सपाट शुरुआत……
IND vs SA
टीम इस प्रकार है : शुभत्मन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर) (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जड़ेजा, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रित बुमराह, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और आकाश दीप।













