CG News : बुजुर्ग पिता को जान से मारने वाले आरोपी बेटे को 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार, भेजा जेल

VIKASH KHALKHO

CG News : रोशन सेन/माकड़ी। दिनांक 04.11.2025 को प्रार्थी बैजनाथ नेताम पिता काशीराम नेताम (उम्र 24 वर्ष) निवासी ओटेण्डा प्लाटपारा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका बड़ा भाई संतुराम नेताम आए दिन शराब पीकर माता-पिता, भाई-बहन को जान से मारने की धमकी देता रहता था।

मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 04.11.2025 को शाम करीब 05 बजे प्रार्थी के पिता काशीराम नेताम बैल चराकर घर लौटे और चाय पीने के बाद सोने के लिए कंबल पकड़कर रिश्तेदार भांजा गुड्डू मरकाम के घर जा रहे थे। शाम करीब 06 बजे, गुड्डू मरकाम के घर के पास, बड़े भाई संतुराम नेताम ने उन्हें रोका और हाथ में रखे चौखटनुमा लकड़ी से “जान से मार दूंगा” कहकर हत्या करने की नियत से प्राण घातक हमला किया। इस हमले में आहत काशीराम नेताम के सिर, पैर और हाथ में चोटें आईं तथा सिर से खून बहने लगा।

Read More : IND vs SA : न्यूलीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का आज हुआ ऐलान, पंत की वापसी, तो शमी का नाम फिर गायब

CG News :
प्रार्थी तुरंत उन्हें इलाज के लिए गांव के प्रायवेट वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र माकड़ी लाए। चोट की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टर ने उचित इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल कोण्डागांव रिफर कर दिया है।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 43/2025 धारा 109, 127 (1) भा० न्या० सं० कायम कर विवेचना में लिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए, जिले के नए पुलिस कप्तान पुलिस अधीक्षक पंकज चन्द्रा के निर्देश पर, अति०पुलिस अधीक्षक कौशलेन्द्र देव पटेल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोण्डागांव रूपेश कुमार के मार्गदर्शन में, थाना माकड़ी पुलिस ने त्वरित कार्यवाही की।

Read More : PM Surya Ghar Yojana : राज्योत्सव में “पीएम सूर्य घर योजना” स्टॉल रहा आकर्षण का केंद्र

CG News : विवेचना के दौरान, आरोपी संतुराम नेताम पिता काशीराम नेताम निवासी ओटेण्डा प्लाटपारा को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर, उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर

आज दिनांक 05.11.2025 को आरोपी संतुराम नेताम को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है, जिसके बाद उसे जेल निरुद्ध किया जाएगा।

संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक विकास बघेल, सउनि गिरीश कतलम्, प्र०आर० निर्मल मण्डावी, मोनाराम मण्डावी, आरक्षक राजू पानीग्राही, बेनेदिक्त खलखो, और गंगाराम मरकाम का विशेष योगदान रहा।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *