Tuesday, February 24, 2026
33.1 C
Raipur

Gharghoda Illegal Liquor Trade : घरघोड़ा में ‘सिस्टम’ की सरपरस्ती में धधक रही अवैध भट्ठियां; जहरीली शराब कांड के मुहाने पर क्षेत्र

Gharghoda Illegal Liquor Trade : गौरी शंकर गुप्ता/घरघोड़ा (रायगढ़): जिले का घरघोड़ा क्षेत्र इन दिनों अवैध गतिविधियों के केंद्र के रूप में उभर रहा है। यहाँ कानून का खौफ इस कदर खत्म हो चुका है कि शहर से लेकर गांव की गलियों तक अवैध कच्ची शराब बनाने की छोटी-छोटी फैक्ट्रियां खुल गई हैं। हैरानी की बात यह है कि यह पूरा गोरखधंधा कथित तौर पर स्थानीय पुलिस, आबकारी विभाग और गांव के जिम्मेदारों की नाक के नीचे सरकारी संरक्षण में फल-फूल रहा है।

रोजाना सैकड़ों लीटर का उत्पादन और खपत सूत्रों की मानें तो मुख्य मार्गों से सटे गांवों में बड़े पैमाने पर महुए की कच्ची शराब बनाई जा रही है। रोजाना सैकड़ों लीटर शराब जरकिनों और डिब्बों में भरकर दूसरे शहरों में खपाई जा रही है। इस अवैध कारोबार में होने वाली काली कमाई का एक बड़ा हिस्सा संबंधित विभाग के छोटे से लेकर बड़े कर्मचारियों की ‘सेवा’ में खर्च किया जाता है, जिसके बदले धंधेबाजों को बेधड़क काम करने की खुली छूट मिली हुई है।

घरघोड़ा क्षेत्र की भौगोलिक बनावट ऐसी है कि यह अपराधियों के लिए एक सुरक्षित पनाहगाह और भागने का आसान रास्ता प्रदान करती है। घने जंगलों और पड़ोसी जिलों व राज्यों की सीमाओं से निकटता के कारण अपराधी वारदातों को अंजाम देकर आसानी से ओझल हो जाते हैं। सामाजिक स्थिति का फायदा उठाकर कुछ असामाजिक तत्व स्थानीय युवाओं को गुमराह कर रहे हैं, जिससे क्षेत्र में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ा है।

जहरीली शराब कांड की आशंका अवैध भट्टियों में बनने वाली यह कच्ची शराब कभी भी ‘जहरीली शराब’ का रूप ले सकती है। जिला मुख्यालय के पास हुए पूर्व के ‘सरई मदरा’ कांड की यादें आज भी लोगों के जेहन में ताजा हैं, जिसमें कई मासूमों की जान चली गई थी। इसके बावजूद, प्रशासनिक सुस्ती यह संकेत दे रही है कि जिम्मेदार अधिकारी किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं। शासन को राजस्व की भारी क्षति पहुँचाने वाला यह धंधा कब किसी घर का चिराग बुझा दे, यह कहना मुश्किल है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

आपका Smart TV हो गया है स्लो! बदलने से पहले अपनाएं ये आसान उपाय

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : अगर आपका Smart TV पहले...

Related Articles

Popular Categories