Tuesday, March 31, 2026
32.7 C
Raipur

IAS Pooja Khedkar : पूर्व IAS पूजा खेडकर को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत, कोर्ट ने कहा– “क्या उसने कोई हत्या की है?, पढ़िए क्या था मामला

IAS Pooja Khedkar : मुंबई/नई दिल्ली: चर्चित पूर्व आईएएस ट्रेनी अधिकारी पूजा खेडकर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें अग्रिम जमानत दे दी, हालांकि इसके साथ ही कोर्ट ने उन्हें जांच में पूरा सहयोग करने का निर्देश भी दिया है। सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति बीवी नागरत्ना ने टिप्पणी करते हुए कहा कि इस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट को पहले ही जमानत दे देनी चाहिए थी।

IAS Pooja Khedkar : कोर्ट ने यूपीएससी के वकील से सवाल किया कि उनके पास ऐसा कोई सिस्टम या सॉफ्टवेयर होना चाहिए जिससे इस तरह की जांच समय पर की जा सके। पीठ ने कहा कि पूजा ने सब कुछ गंवा दिया है और अब उसे किसी भी जगह नौकरी मिलने की संभावना नहीं है।

IAS Pooja Khedkar : पूजा खेडकर पर आरोप है कि उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा में ओबीसी और दिव्यांग श्रेणी के तहत आरक्षण का गलत फायदा उठाया। इस आधार पर उन्हें पिछले साल सेवा से निलंबित कर दिया गया था और यूपीएससी ने दिल्ली पुलिस में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।

IAS Pooja Khedkar : दिल्ली पुलिस और यूपीएससी ने सुप्रीम कोर्ट में उनकी अग्रिम जमानत का विरोध करते हुए कहा कि उन्होंने आयोग और देश की जनता के साथ धोखाधड़ी की है। आरोप है कि खेडकर ने अलग-अलग नामों और झूठे प्रमाण पत्रों का इस्तेमाल किया। इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद उन्हें अंतरिम राहत भी नहीं मिली थी।

IAS Pooja Khedkar : केंद्र सरकार ने आईएएस (प्रोबेशन) नियमों का हवाला देते हुए उन्हें भारतीय प्रशासनिक सेवा से औपचारिक रूप से बर्खास्त कर दिया था। पूजा खेडकर पुणे में अपनी पोस्टिंग के दौरान वीआईपी व्यवहार को लेकर सुर्खियों में आई थीं, जिसके बाद उनका तबादला वाशिम किया गया और फिर मामले के बढ़ने पर उन्हें निलंबित कर दिया गया था।

READ MORE: CG Crime News : ई-कार्ट डिलीवरी बॉय से लूटपाट करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

 

Share The News

Latest YouTube Videos

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories