Home Department : रायपुर | छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग के अंतर्गत नगर सेना, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं तथा एसडीआरएफ में भर्ती का बड़ा ऐलान हुआ है। विभाग ने तृतीय श्रेणी आरक्षकों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु स्थानीय निवासियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत कुल 295 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
यह भर्ती छत्तीसगढ़ अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा तथा नगर आपदा मोचन बल तृतीय श्रेणी आरक्षक पद के लिए होगी, जो कि सेवा भर्ती नियम 2017 के तहत होगी। उम्मीदवारों को 01 जुलाई 2025 से www.cgfirecd.gov.in वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
रिक्त पदों का विवरण:
| पद का नाम | कुल पद |
|---|---|
| आरक्षक (स्टेनो ऑफ़िसर) | 21 |
| आरक्षक (ड्राइवर) | 36 |
| वाहन मैकेनिक | 02 |
| वायरलेस ऑपरेटर | 03 |
| फायरमैन | 168 |
| आरक्षक (नगर सेना) | 64 |
| आरक्षक (एसडीआरएफ) | 01 |
| आरक्षक (डॉग स्क्वॉड/हैंडलर) | नहीं (प्रशिक्षण प्राप्त सैन्य कर्मियों से लिया जाएगा) |
महत्वपूर्ण तिथियां:
- ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 01 जुलाई 2025
- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 31 जुलाई 2025
- त्रुटि सुधार हेतु अवधि: 10 अगस्त 2025
परीक्षा शुल्क:
-
अनारक्षित वर्ग / अन्य पिछड़ा वर्ग: ₹300
-
अनुसूचित जाति / जनजाति वर्ग: ₹200
विशेष निर्देश:
- प्रत्येक उम्मीदवार केवल एक पद के लिए ही आवेदन कर सकता है।
- भर्ती के लिए वही उम्मीदवार पात्र होंगे जिन्होंने स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र के साथ आवेदन किया है।
- भर्ती प्रक्रिया में शारीरिक दक्षता परीक्षण, लिखित परीक्षा, एवं अन्य निर्धारित चरण शामिल होंगे।
- डॉग स्क्वॉड जैसे कुछ पदों के लिए केवल सैन्य पृष्ठभूमि के प्रशिक्षित जवान ही पात्र होंगे।











