Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh Dabra News: डबरा में बारिश बनी आफत: खेतों से गांव तक पानी-पानी,...

Dabra News: डबरा में बारिश बनी आफत: खेतों से गांव तक पानी-पानी, डबरा-भितरवार मार्ग बंद होने की कगार पर

0
424
Dabra News
Dabra News

Dabra News: संदीप शर्मा /डबरा। लगातार हो रही बारिश ने डबरा क्षेत्र की हालत और बिगाड़ दी है। डबरा से भितरवार जाने वाले मुख्य मार्ग पर बना नॉन नदी का पुल पानी में डूबने की कगार पर है। जिससे मार्ग बंद होने की स्थिति बन गई है।

Dabra News: वहीं पर देवरा, गोबरा, जावल , कोसा, मिलगन, धिरोरा, सैतोल , समेत कई गांव चारों तरफ से पानी से घिर चुके हैं। गांवों का बाहरी संपर्क लगभग कट गया है और यदि बारिश की रफ्तार इसी तरह बनी रही, तो ग्रामीणों के घरों में पानी घुसना तय है। ग्रामीण अब प्रशासन से तत्काल मदद की गुहार लगा रहे हैं। उनका कहना है कि जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है और कभी भी हालात बद से बदतर हो सकते हैं।

 

Dabra News: खेतों में खड़ी फसल तबाही की कगार पर

Dabra News: क्षेत्र में धान की 100% रोपाई पहले ही पूरी हो चुकी थी, लेकिन अब लगातार बारिश और जलभराव ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। खेतों में पानी भर चुका है और बहाव इतना तेज है कि फसलें उखड़ने लगी हैं।

Dabra News: किसानों को बड़े नुकसान की आशंका है। पिछले वर्ष भी ऐसे ही हालात बने थे, जब बाढ़ की वजह से करोड़ों रुपये की फसलें तबाह हुई थीं। इसके एवज में सरकार द्वारा मुआवजा दिया गया था। इस साल भी स्थिति पहले जैसी ही बनती दिख रही है।

Dabra News: नॉन नदी का स्टॉप डैम बना बाढ़ का कारण, गेट लगाने की मांग

Dabra News: स्थानीय किसानों का कहना है कि नॉन नदी पर बना स्टॉप डैम बारिश के पानी को रोक रहा है, जिससे जलभराव और बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो रही है। यदि डैम की जगह गेट लगाए जाएं, तो पानी की निकासी बेहतर तरीके से हो सकती है।

Dabra News: गांवों में डूब की स्थिति बार-बार इसलिए बनती है क्योंकि पानी निकलने का कोई साफ रास्ता नहीं है। ग्रामीणों ने प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग की है। शहर से लेकर खेत और गांव तक हर जगह पानी ही पानी है। अब सवाल है कि प्रशासन इस संकट से निपटने में कितनी तत्परता दिखाता है?

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here