Hansraj Raghuvanshi : ‘मेरा भोला है भंडारी’ फेम सिंगर हंसराज रघुवंशी को जान से मारने की धमकी मिली है। लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार गैंग के नाम पर उनसे 15 लाख रुपये की मांग की गई है। सिंगर ने मोहाली पुलिस में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मध्य प्रदेश के उज्जैन निवासी राहुल कुमार नागड़े के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
Hansraj Raghuvanshi : शिकायत के अनुसार, आरोपी की हंसराज रघुवंशी से पहली मुलाकात उज्जैन के महाकाल मंदिर में एक कार्यक्रम के दौरान हुई थी। वहीं से उसने गायक के परिवार का भरोसा जीता और खुद को उनका छोटा भाई बताकर उनके करीब आने लगा। उसने ‘राहुल रघुवंशी’ नाम से इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया और हंसराज से उसे फॉलो करवाया, ताकि लोगों को यह विश्वास हो जाए कि वह गायक का सगा भाई है।
Hansraj Raghuvanshi : साल 2023 में वह हंसराज की शादी में भी शामिल हुआ और परिवार की कई तस्वीरें और संपर्क नंबर अपने पास रख लिए। इसके बाद उसने खुद को गायक का रिश्तेदार बताकर लोगों और आयोजकों को ठगना शुरू कर दिया। वह महंगे गिफ्ट लेता और फर्जी पहचान के जरिए कई जगह फायदा उठाता रहा।
Hansraj Raghuvanshi : जब हंसराज और उनकी पत्नी कोमल सकलानी को इसकी जानकारी मिली, तो उन्होंने आरोपी को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया। इसके बाद आरोपी ने गायक और उनके परिवार को फोन और व्हाट्सऐप के जरिए धमकाना शुरू कर दिया। उसने कहा कि वह लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार गैंग से जुड़ा है, और अगर 15 लाख रुपये नहीं दिए गए तो वह उन्हें जान से मार देगा।
Hansraj Raghuvanshi : पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 296, 351(2), 308(5) और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच जारी है और पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।











