Sunday, May 10, 2026
23.1 C
Raipur

भोपाल: प्रतिबंधित मांस मामले में SIT की बड़ी कार्रवाई, स्लॉटरहाउस से केस डायरी-DVR जब्त

भोपाल : भोपाल में प्रतिबंधित मांस मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। जिंसी स्थित बीएमसी स्लॉटरहाउस से जुड़े इस हाई-प्रोफाइल प्रकरण में गठित विशेष जांच टीम (SIT) ने जांच की कमान संभालते हुए शुरुआत से पूरे मामले की दोबारा पड़ताल शुरू कर दी है। जांच एजेंसी ने स्लॉटरहाउस से केस डायरी, डीवीआर और अन्य अहम रिकॉर्ड जब्त किए हैं।

SIT द्वारा सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच की जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि प्रतिबंधित मांस की प्रोसेसिंग, पैकेजिंग और सप्लाई में कौन-कौन लोग शामिल थे।

स्लॉटरहाउस कर्मचारी और पैकेजिंग यूनिट रडार पर

जांच के दौरान स्लॉटरहाउस के कर्मचारियों के साथ-साथ पैकेजिंग और लॉजिस्टिक्स से जुड़े लोग भी SIT के रडार पर आ गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, तकनीकी और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर नई कड़ियां जुड़ सकती हैं, जिससे आरोपियों की संख्या बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

Read More : रीवा: नेशनल हॉस्पिटल में महिला मरीज की मौत के बाद हंगामा, इलाज में लापरवाही के आरोप

असलम कुरैशी से रिमांड पर पूछताछ संभव

इस मामले में मुख्य आरोपी असलम कुरैशी उर्फ असलम चमड़ा पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। SIT सूत्रों के अनुसार, यदि जांच में आवश्यकता पड़ी तो असलम को दोबारा रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा सकती है। इससे यह पता लगाया जाएगा कि प्रतिबंधित मांस की सप्लाई चेन कहां तक फैली हुई थी और इसमें किन-किन लोगों की भूमिका रही।

FSL रिपोर्ट ने की प्रतिबंधित मांस की पुष्टि

गौरतलब है कि 17 दिसंबर को पकड़ी गई मांस की खेप की एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) रिपोर्ट में प्रतिबंधित मांस की पुष्टि हो चुकी है। इसके बाद 8 जनवरी को भोपाल नगर निगम ने जिंसी स्थित बीएमसी स्लॉटरहाउस को सील कर दिया था।

नगर निगम अधिकारियों पर भी गिरी गाज

मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। लापरवाही, निगरानी में चूक और नियमों के उल्लंघन को लेकर निगम स्तर पर आंतरिक जांच भी जारी है।

जांच में और खुलासों की उम्मीद

SIT की जांच अभी शुरुआती दौर में है। अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी, दस्तावेजी और फॉरेंसिक साक्ष्यों के विश्लेषण के बाद कई नए नाम सामने आ सकते हैं। इससे यह मामला और बड़ा रूप ले सकता है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Tender scam PWD: PWD विभाग में 50 लाख का टेंडर घोटाला!राज्पाल से लेकर सीएम तक शिकायत...

Tender scam PWD: PWD विभाग में 50 लाख का टेंडर घोटाला!राज्पाल से लेकर सीएम तक शिकायत...

CG Infrastructure Crisis: य़़ुद्ध की मार, 40 हजार करोड़ के कई प्रोजेक्ट लटके! सरकार से क्या है मांग.

CG Infrastructure Crisis: य़़ुद्ध की मार, 40 हजार करोड़ के कई प्रोजेक्ट लटके! सरकार से क्या है मांग.

LIVE: Lt Gen Rajiv Ghai, Air Marshal Awadhesh Kumar Bharti & Vice Admiral AN Pramo hold PC

LIVE: Lt Gen Rajiv Ghai, Air Marshal Awadhesh Kumar Bharti & Vice Admiral AN Pramo hold PC

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Latest YouTube Shorts

लड़का मन संग टाइमपास करे वाली लड़की मन ल होही जेल? जानव सच्चाई का हे...

लड़का मन संग टाइमपास करे वाली लड़की मन ल होही जेल? जानव सच्चाई का हे...

Raipur में अचानक बदला मौसम, RCB-Mumbai मैच पर खतरे के बादल, फैंस की बढ़ी धड़कनें..

Raipur में अचानक बदला मौसम, RCB-Mumbai मैच पर खतरे के बादल, फैंस की बढ़ी धड़कनें..

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories