Gwalior News : खदान में डूबा युवक, दो दिन से लापता – NDRF व SDRF की टीम तलाश में जुटी

0
93
Gwalior News
Gwalior News

Gwalior News : ग्वालियर : ग्वालियर जिले के महाराजपुरा थाना क्षेत्र स्थित शताब्दीपुरम इलाके में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां एक युवक खदान में डूब गया। युवक की पहचान हरीश श्रीवास के रूप में हुई है, जो मुरैना जिले के जौरा का निवासी है।

Gwalior News : जानकारी के मुताबिक, हरीश कुछ दिन पहले ही मजदूरी करने ग्वालियर आया था और अपने दोस्त के साथ पार्टी मनाने के लिए शताब्दीपुरम इलाके की एक सैकड़ों फीट गहरी खदान पर गया था। वहां खदान में भरे पानी में हरीश डूब गया और दो दिन बीत जाने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है।

Gwalior News : घटना की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम को मौके पर भेजा गया, जो लगातार युवक की तलाश में जुटी हुई हैं।खदान में पानी काफी गहरा और फैला हुआ होने के कारण राहत व बचाव कार्य में कठिनाई आ रही है। पुलिस और प्रशासन मौके पर मौजूद हैं और हरसंभव प्रयास कर रहे हैं कि युवक को जल्द से जल्द खोजा जा सके। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और स्थानीय लोग भी इस तरह की लापरवाही से खनन गड्ढों को खुला छोड़ने पर सवाल उठा रहे हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here