Thursday, February 12, 2026
27.1 C
Raipur

Gwalior News : जब जमीन में बैठ गई बीजेपी पार्षद भावना, जानें पूरा मामला…..

ग्वालियर । Gwalior News : शहर में लंबे समय से चल रही जल संकट की समस्या अब सियासी तकरार में तब्दील हो गई है। वार्ड क्रमांक 36 की बीजेपी पार्षद भावना जैन मंगलवार को सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ नगर निगम जनसुनवाई में पहुँचीं, जहां पानी की किल्लत को लेकर अधिकारियों से जवाब मांगने लगीं।

Gwalior News : लेकिन जब निगमायुक्त ने बहस के बाद सुनवाई अधूरी छोड़कर निकलना चाहा, तो नाराज पार्षद भावना जमीन पर ही धरने पर बैठ गईं। उनके साथ मौजूद नागरिक और कार्यकर्ताओं ने भी निगम परिसर में नारेबाजी शुरू कर दी।

Gwalior News

पार्षद का कहना है कि वार्ड में पिछले कई महीनों से पानी की सप्लाई बाधित है, लेकिन नगर निगम इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा। जनसुनवाई में अधिकारी जनता की बात सुनने की बजाय टालमटोल कर रहे हैं।

निगमायुक्त ने पार्षद से कहा कि इस तरह का विरोध सही नहीं है, इससे बाकी लोगों को परेशानी होगी, लेकिन बात नहीं बनी और पार्षद भावना अड़ गईं।

मौके पर मौजूद लोगों का वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। नगर निगम ने मामले की रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को सौंप दी है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

अब PMO का नया पता, ‘सेवा तीर्थ’ होगा न्यू एड्रेस, कैबिनेट की अंतिम बैठक कल

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  दिल्ली स्थित साउथ ब्लॉक में...

C.G News : नेशनल हाईवे मुआवजा मामले में कोर्ट सख्त, 221 दिन की देरी पर माफ करने से साफ़ इनकार

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने नेशनल हाईवे...

इंदौर : मामूली धक्का लगने पर युवक की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

इंदौर :  मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में मामूली...

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds