Saturday, April 4, 2026
26.5 C
Raipur

Gwalior News : सेक्सटॉर्शन का खेल : भाभी ने देवर को फंसाया, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर 10 लाख मांगे…फिर

Gwalior News : ग्वालियर, मध्य प्रदेश। (रिपोर्ट: भूपेन्द्र भदौरिया) ग्वालियर से ब्लैकमेलिंग और जबरन वसूली का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां गोले का मंदिर थाना क्षेत्र में रिश्ते की एक भाभी ने अपनी महिला मित्र और तीन अन्य पुरुषों के साथ मिलकर अपने ही देवर को फंसाया और उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उससे 10 लाख रुपये की डिमांड की।

READ MORE : Indore News : किन्नर सुसाइड प्रयास मामले में बड़ा एक्शन, तीन फरार आरोपियों पर इनाम घोषित…

Gwalior News : घटना का पूरा घटनाक्रम:

पेशे से बेलदार पीड़ित युवक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी रिश्ते की भाभी ने उसकी दोस्ती एक अन्य महिला से कराई थी। एक दिन भाभी उसे गोवर्धन कॉलोनी स्थित एक घर में महिला मित्र से मिलवाने ले गई।

  • भाभी कमरे से बाहर चली गई, जिसके बाद महिला मित्र ने पीड़ित को कपड़े उतारने को कहा।
  • जैसे ही पीड़ित ने कपड़े उतारे, उसकी भाभी अन्य तीन युवकों के साथ कमरे में आ गई।
  • आरोपियों ने तुरंत युवक का नग्न वीडियो बनाया और ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। उन्होंने धमकी दी कि वे महिला मित्र के साथ ‘गलत काम’ करने की झूठी शिकायत थाने में दर्ज कराएंगे।

मारपीट और 10 लाख की डिमांड:

पीड़ित ने बताया कि इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ जमकर मारपीट की और उससे 10 लाख रुपये की मांग की। इतना ही नहीं, आरोपियों ने उसका मोबाइल फोन और गाड़ी की चाबी भी छीन ली।

READ MORE : CG NEWS: कृषि यंत्रीकरण पर एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन

पीड़ित ने किसी तरह पुलिस के पास पहुंचकर अपनी आपबीती सुनाई। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने दो महिलाओं और तीन पुरुषों समेत कुल पाँच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में भी ले लिया है। पुलिस अब पूरे गिरोह और अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

IPL 2026 : पंजाब किंग्स की धमाकेदार जीत, चेन्नई को 5 विकेट से हराया

निशानेबाज न्यूज डेस्क: आईपीएल 2026 के 7वें मुकाबले में...

M.P में LPG संकट गहराया! इंदौर में नया कनेक्शन बंद, भोपाल में हंगामा

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश में रसोई गैस...

M.P में मौसम का कहर! 45 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश में मौसम ने...

दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, 5.9 तीव्रता से दहशत

निशानेबाज न्यूज डेस्क: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई...

Mahakal Bhasma Aarti : उज्जैन में महाकाल की भस्म आरती, भक्तों में उमड़ा आस्था का सैलाब

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध...

Salasar Balaji Prabhat Aarti : सलासर बालाजी धाम में प्रभात आरती, भक्तों ने किया भक्ति में लीन

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  चूरू जिले में स्थित प्रसिद्ध...

Related Articles

Popular Categories