Gwalior News : ड्यूटी के दौरान बड़ा हादसा, चालक को झपकी आने से डायल 112 वाहन पलटा; चालक पर FIR, दो सिपाही निलंबित…

0
105
Gwalior News
Gwalior News

Gwalior News : ग्वालियर, मध्य प्रदेश। ग्वालियर में आधी रात को ड्यूटी के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जब पुलिस की डायल 112 वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना के बाद पुलिस अधीक्षक (SP) ने तत्काल एक्शन लेते हुए कार्रवाई की है।

READ MORE : Gwalior News : दुकान में घुसकर बाप-बेटे की बेरहमी से पिटाई, CCTV फुटेज वायरल…

Gwalior News : नाका चंद्रवदनी पर पलटी गाड़ी:

यह घटना झांसी रोड थाना क्षेत्र के नाका चंद्रवदनी इलाके में हुई। जानकारी के मुताबिक, आधी रात को डायल 112 वाहन के चालक को झपकी आ गई, जिसके चलते गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई।

SP ने लिया एक्शन:

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए लापरवाही से वाहन चलाने वाले चालक भारत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। इसके साथ ही, लापरवाही बरतने के आरोप में ड्यूटी पर मौजूद दो सिपाहियों को निलंबित भी कर दिया गया है।

READ MORE : Indore News : किन्नर सुसाइड प्रयास मामले में बड़ा एक्शन, तीन फरार आरोपियों पर इनाम घोषित…

पुलिस अब मामले की विस्तृत जांच कर रही है। राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी बड़े जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here