Tuesday, March 31, 2026
32.7 C
Raipur

Gwalior News : ग्वालियर SP ऑफिस के बाहर लव मैरिज को लेकर हंगामा, सड़क पर भिड़े दोनों परिवार, वीडियो वायरल

Gwalior News : ग्वालियर /भूपेन्द्र भदौरिया : ग्वालियर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां लव मैरिज को लेकर कल देर शाम पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर जबरदस्त हंगामा हो गया। दो परिवार आपस में भिड़ गए, राहगीर तमाशा देखने सड़क पर रुक गए और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Gwalior News : घटना की शुरुआत तब हुई जब युवक और युवती के परिजन एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने लगे। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग हाथापाई पर उतर आए और सड़क पर एक-दूसरे से जमकर मारपीट करने लगे। यही नहीं, गुस्से में आकर कुछ लोग सड़क पर चल रही गाड़ियों के सामने लेट गए।

Gwalior News : जब पुलिस को इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी मिली, तो मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को सड़क से हटाया गया और समझाइश दी गई। पुलिस ने बताया कि युवती 18 वर्ष की है, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना हजीरा में दर्ज थी। युवती हजीरा क्षेत्र की रहने वाली है और युवक हर्ष श्रीवास्तव (22 वर्ष) गधाईपूरा थाना हजीरा का निवासी है।

Gwalior News : युवती ने पुलिस को अपने बयान में बताया कि उसने हर्ष श्रीवास्तव के साथ आर्य समाज में विवाह कर लिया है और दोनों बालिग हैं। इसलिए उन्होंने अपनी इच्छा से शादी की है।

Gwalior News : कल शाम दोनों पक्ष पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे थे, जहां युवती और युवक भी मौजूद थे। वहीं पर दोनों के परिवारों में शादी को लेकर रोष व्याप्त हो गया और विवाद शुरू हो गया। पुलिस ने सभी को यह समझाया कि दोनों ही बालिग हैं और शादी करने का कानूनी अधिकार रखते हैं। यदि किसी को आपत्ति है तो वे कानूनी प्रक्रिया अपना सकते हैं।

Gwalior News : घटनास्थल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें दोनों परिवारों के बीच हो रही मारपीट और गुस्से में सड़क पर लेटना साफ तौर पर देखा जा सकता है।फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत करा दिया है और वे अपने-अपने घर लौट चुके हैं।

 

 

Share The News

Latest YouTube Videos

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories