Gwalior News : ग्वालियर। कहते हैं जाको राखे साइयां, मार सके ना कोई और यह कहावत ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर सच साबित हुई। प्लेटफार्म नंबर एक पर एक महिला और पुरुष यात्री पंजाब मेल एक्सप्रेस में सफर कर रहे थे। जैसे ही ट्रेन प्लेटफार्म छोड़ने लगी, पुरुष ने महिला को भी नीचे उतारने की कोशिश की, लेकिन महिला का पैर फिसल गया और वह प्लेटफार्म पर गिर गई।
Gwalior News : इस दौरान पुरुष भी नीचे गिरते हुए ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच फंस गया। जैसे ही स्थिति गंभीर हुई, पास खड़े आरपीएफ जवान कन्हैयालाल मीणा ने तुरंत दौड़ लगाई और दोनों को ट्रेन के नीचे आने से बाल-बाल बचा लिया।
घटना के समय प्लेटफार्म पर चीख-पुकार मच गई, लेकिन जवान की सतर्कता और साहस ने दो लोगों की जान बचा ली। इस घटना के बाद लोग आरपीएफ जवान की बहादुरी और सजगता की खूब तारीफ कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, घटना 10:30 बजे के आसपास हुई जब फिरोजपुर से मुंबई जा रही पंजाब मेल ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी। दुर्घटना के बाद दोनों यात्री सुरक्षित स्टेशन से रवाना कर दिए गए।













