MP TOP 5 NEWS : एमपी की 5 बड़ी खबरें…..

Parivesh
MP TOP 5 NEWS

1 . त्योहारों पर सख्ती : चिकन-मटन की दुकानें बंद
भोपाल नगर निगम ने प्रमुख त्योहारों के दौरान चिकन और मटन की दुकानें पूरी तरह बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं। पर्युषण, नवरात्रि, 2 अक्टूबर गांधी जयंती और 7 अक्टूबर महर्षि जयंती के अवसर पर यदि कोई दुकान खोली जाती है तो ₹10,000 का जुर्माना लगेगा और दुकान सील की भी जा सकती है।

2 . भाजपा नेता रजनी यादव का दर्द
भाजपा नेता रजनी यादव ने पार्टी में पद न मिलने पर अपनी नाराजगी जताई। रजनी यादव खजुराहो एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचीं, लेकिन मुलाकात नहीं हो पाई। उन्होंने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत कई नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए।

3 . मॉडल किराएदारी बिल की तैयारी
मध्यप्रदेश सरकार मकान मालिक और किराएदार के हितों की रक्षा के लिए मॉडल किराएदारी बिल पर काम कर रही है। बिल में मकान पर जबरिया कब्जा करने से रोकने और मकान मालिक को किराएदार जबरिया निकालने से रोकने का प्रावधान होगा। बिल शहर, ग्रामीण और व्यावसायिक संपत्ति पर लागू होगा।

4 . ट्रैफिक नियम पालन पर विशेष अभियान
भोपाल पुलिस आज से 15 दिन तक ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर विशेष अभियान चलाएगी। सुप्रीम कोर्ट की चिंता के बाद पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को सख्त चेकिंग के निर्देश दिए हैं। अभियान के दौरान नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

5 . स्वास्थ्य और दुखद घटनाएं

  • बदलते मौसम और उमस के कारण भोपाल में स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ीं, बच्चों और बुजुर्गों में एंबुलेंस और OPD में भीड़ बढ़ी।

  • कोहेफिजा थाना क्षेत्र में एक स्कूली छात्रा ने खुदकुशी कर ली। माता-पिता तलाकशुदा हैं और बच्ची दादा-दादी के साथ रहती थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *