Gwalior News : ग्वालियर/डबरा : डबरा सिटी थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम सनसनीखेज लूट की वारदात सामने आई है। दुकान बंद कर घर लौट रहे किराना व्यापारी पवन श्रीवास्तव और उनके पिता महेश श्रीवास्तव पर तीन नकाबपोश बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। वारदात गोपाल बाग सिटी कॉलोनी के सामने हुई।
Gwalior News : हमले के दौरान बदमाशों ने स्कूटी से गिरते ही पिता-पुत्र को धमकाया और नोटों से भरा बैग छीनकर मौके से फरार हो गए। बैग में करीब 5 लाख 50 हजार रुपए होने की बात सामने आई है।
Gwalior News : घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस बदमाशों की पहचान कर रही है। पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के इलाकों में नाकाबंदी भी की गई है। यह मामला ग्वालियर जिले के डबरा सिटी थाना क्षेत्र का है, जहां बढ़ते आपराधिक घटनाक्रम ने लोगों में दहशत फैला दी है।













