Thursday, April 2, 2026
29.1 C
Raipur

Gwalior News: “दुर्लभ सोफानी पौधों की अनदेखी पर अदालत सख्त: ग्वालियर कोर्ट ने SI आशीष शर्मा के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए”

Gwalior News: ग्वालियर/भूपेन्द्र भदौरिया : ग्वालियर जिला न्यायालय ने कीमती और दुर्लभ सोफानी पौधों की अनदेखी के मामले में सब इंस्पेक्टर आशीष शर्मा के खिलाफ गंभीर टिप्पणी की है और उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए आईजी एवं एसपी को निर्देशित किया है। दरअसल 19 अक्टूबर को झांसी रोड इलाके में गांजे के पौधों के साथ ही सोफानी 1000 से ज्यादा पौधे बरामद किए गए थे।

Gwalior News: 280 किलोग्राम गांजा आरोपी धर्मेंद्र गोस्वामी अविनाश यादव और अजय गुर्जर से बरामद किये गये थे। सोफानी पौधों के साथ ही तस्कर गांजा छुपा कर ट्रक में लाए थे। पुलिस ने गांजे की जानकारी तो कोर्ट को दे दी लेकिन सोफानी पौधों की जानकारी नहीं दी. यह सोफानी पौधे बेहद महंगे और दुर्लभ होते हैं अक्सर फार्म हाउस में रोपित किये जाते है। न्यायालय को कुछ पौधों की पुलिस ने आधी अधूरी जानकारी दी. इसे न्यायालय ने कदाचरण माना। इन पौधों को न्यायालय के आदेश पर तपोवन वन क्षेत्र में रखा गया है जहां उनकी देखरेख की जवाबदारी भी तय की गई है।

 

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories