Gwalior News : ग्वालियर: शहर में आगामी नवरात्रि पर्व के दौरान होने वाले गरबा-डांडिया कार्यक्रमों को लेकर बजरंग दल सतर्क हो गया है। संगठन गैर-हिंदुओं के प्रवेश को लेकर विशेष मुहिम चला रहा है। आयोजकों को चार सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया है, जिसमें कार्यक्रम में केवल हिंदू प्रतिभागियों, दर्शकों और विशेष रूप से आमंत्रित अतिथियों को शामिल करने की बात कही गई है।
Gwalior News : बजरंग दल की एक टुकड़ी ने ग्वालियर के जीवाजी क्लब में होने वाले तीन दिवसीय गरबा-डांडिया कार्यक्रम के अभ्यास सत्र का निरीक्षण भी किया। यह आयोजन 27, 28 और 29 सितंबर को प्रस्तावित है, जिसमें शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना गरबा और डांडिया नृत्य के माध्यम से की जाएगी।
Gwalior News : आयोजकों ने मांग पत्र को स्वीकार कर बजरंग दल को आश्वस्त किया है कि कार्यक्रम में शामिल सभी प्रतिभागी, दर्शक और आमंत्रित बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी हिंदू धर्म के होंगे। आयोजकों ने यह भी बताया कि उन्हें बजरंग दल से अपेक्षित सहयोग मिल रहा है और कार्यक्रम को पारंपरिक गरिमा के अनुरूप ही आयोजित किया जाएगा।













