Wednesday, February 18, 2026
21.4 C
Raipur

Gwalior News : झेलम एक्सप्रेस में फर्जी TTE बनकर अवैध वसूली कर रहा था सेना का जवान, ऐसे धराया….

Gwalior News : ग्वालियर। ग्वालियर में रेलवे चेकिंग स्टाफ और आरपीएफ ने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो सेना का जवान होते हुए भी ट्रेन में फर्जी टीटीई (ट्रेन टिकट एग्जामिनर) बनकर यात्रियों से अवैध वसूली कर रहा था।

Gwalior News : क्या है मामला?

घटना पुणे से चलकर जम्मू तवी जाने वाली झेलम एक्सप्रेस ट्रेन की है। जानकारी के अनुसार, ट्रेन जब ग्वालियर और झांसी के बीच चल रही थी, तभी जनरल कोच में एक व्यक्ति खुद को टीटीई बताकर यात्रियों से अवैध रूप से पैसे वसूल रहा था।

READ MORE : CG Big News : यौन उत्पीड़न के आरोपों के बीच IPS रतनलाल डांगी का डीजीपी को पत्र, ‘सब इंस्पेक्टर की पत्नी’ पर लगाए ब्लैकमेलिंग, मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप…

ट्रेन में सवार एक यात्री ने जब इस संदिग्ध गतिविधि को देखा, तो उसने तुरंत आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) और चेकिंग स्टाफ से इसकी शिकायत की। शिकायत मिलते ही रेलवे का चेकिंग स्टाफ हरकत में आया और फर्जी टीटीई को रंगे हाथों पकड़ लिया।

सेना का जवान निकला आरोपी

पकड़े गए व्यक्ति की पहचान कमल कुमार पांडे के रूप में हुई है, जो चौंकाने वाला रूप से सेना का जवान निकला। बताया गया है कि वह वर्तमान में झांसी में पदस्थ है।

READ MORE : Indore Big News : कांग्रेस नेता प्रवेश अग्रवाल के घर में भीषण आग, दम घुटने से दर्दनाक मौत; पत्नी और दो बेटियां घायल…

गिरफ्तारी के समय, पुलिस ने फर्जी टीटीई बने इस जवान के पास से ₹1620 रुपये भी बरामद किए हैं, जो उसने यात्रियों से वसूले थे।

जीआरपी (शासकीय रेल पुलिस) ने आरोपी सेना के जवान को गिरफ्तार कर लिया है और उससे विस्तार से पूछताछ की जा रही है कि वह किस मकसद से और कब से इस तरह की अवैध वसूली को अंजाम दे रहा था। इस कार्रवाई ने रेलवे और सुरक्षा एजेंसियों के बीच हड़कंप मचा दिया है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

M.P News : इंदौर में हाई वोल्टेज ड्रामा! 400 केवी टावर पर चढ़ी महिला, दो घंटे तक चला तनाव

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में...

M.P Crime : भोपाल में क्रिप्टो कस्टमर केयर बनकर साइबर ठगी, 4.25 लाख रुपये पार

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : राजधानी भोपाल में साइबर ठगी...

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds