Monday, September 28, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में वीर बाल दिवस कार्यक्रम,...

CG NEWS : पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में वीर बाल दिवस कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं ने वीर साहिबजादों के बलिदान को किया नमन

CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : रायपुर : पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र अध्ययनशाला में वीर बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभाग के छात्र सुधीर यादव, संदीप गुप्ता, नम्रता कोसरे और हर्षित मिश्रा ने वीर बालक जोरा सिंह और फतेह सिंह के बलिदान दिवस के महत्व पर अपने विचार रखे।

 

CG NEWS : छात्रों ने कहा कि वीर साहिबजादों का जीवन त्याग, साहस और धर्म के प्रति निष्ठा का प्रतीक है। उन्होंने यह भी कहा कि हर नागरिक को देश और अपनी सांस्कृतिक विरासत के प्रति प्रतिबद्ध रहना चाहिए।

CG NEWS : कार्यक्रम में अर्थशास्त्र विभाग के डॉ. बी.एल. सोनकर, डॉ. अर्चना शेट्टी, डॉ. सुनील सर तथा इतिहास अध्ययनशाला के डॉ. डी. ईश्वर नाथ उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विभाग के लगभग 100 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों ने वीर बाल दिवस के ऐतिहासिक और सामाजिक महत्व को समझते हुए प्रेरणा लेने का संकल्प व्यक्त किया।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here