Wednesday, May 20, 2026
32.4 C
Raipur

Gwalior Gang War : ताबड़तोड़ गोलियों से भोला सिकरवार की हत्या, एक घायल

ग्वालियर।Gwalior Gang War : शहर के हजीरा थाना क्षेत्र स्थित बिरला नगर की लाइन नंबर-1 सोमवार की रात गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल गई। दो आपराधिक गैंग के बीच वर्चस्व को लेकर भिड़ंत हो गई, जिसमें गोलीबारी के दौरान बदमाश भोला सिकरवार की मौत हो गई, जबकि उसका साथी पवन उर्फ कल्लू श्रीवास गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Gwalior Gang War : घटना रात करीब 10 बजे की है, जब भोला और पवन घर के पास किराना दुकान पर खड़े थे। तभी एक्टिवा पर सवार बंटी भदौरिया अपने पांच साथियों के साथ वहां पहुंचा और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई और देखते ही देखते बंटी गिरोह ने गोलियां बरसाना शुरू कर दीं।

भोला को पेट में और पवन को पैर में गोली लगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने भोला को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई थी। दोनों के आपराधिक रिकॉर्ड पहले से मौजूद हैं और पहले भी झगड़े हो चुके हैं।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए इलाके में दबिश दी जा रही है। पुलिस को आशंका है कि यह घटना गैंगवार की एक कड़ी हो सकती है, इसलिए मृतक और आरोपियों के घरों के आसपास सुरक्षा बल तैनात किया गया है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

सलासर बालाजी धाम में भक्ति का सैलाब, प्रभात आरती में गूंजा “जय श्री बालाजी”

राजस्थान के चूरू जिले स्थित प्रसिद्ध सलासर बालाजी धाम...

महाकाल की भव्य भस्म आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब, ब्रह्म मुहूर्त में गूंजा ‘हर-हर महादेव’

मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में...

Related Articles

Popular Categories