Gwalior Crime : ग्वालियर। शहर के मुरार थाना क्षेत्र में मामूली बात को लेकर कुछ युवकों ने कार सवार व्यक्ति से विवाद कर लिया। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्साए युवकों ने कार के शीशे तोड़ दिए और मौके पर जमकर हंगामा किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें युवकों द्वारा कार में तोड़फोड़ करते देखा जा सकता है।
Gwalior Crime : स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मुरार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।











