Gwalior Breaking News : शहर काजी के भाई समद कादरी और पुलिस के बीच नोकझोंक, एसपी को दी धमकी — वीडियो वायरल

VIKASH KHALKHO

ग्वालियर। ग्वालियर शहर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब शहर काजी के भाई समद कादरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें वे पुलिस अधिकारियों से बहस करते और एसपी को धमकी देते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में समद कादरी ने एसआई यशपाल सिंह भदौरिया की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए कहा कि अगर उन्हें “लाइन अटैच” नहीं किया गया तो वे थाने का घेराव करेंगे।

यह पूरा मामला इंदरगंज थाना क्षेत्र के रोशनीघर इलाके में दो दिन पहले हुई फायरिंग घटना से जुड़ा बताया जा रहा है। इसी मामले के आरोपियों को लेकर समद कादरी और उनके समर्थक थाने पहुंचे थे, जहां वे फायरिंग के एक आरोपी को निर्दोष बता रहे थे। इसी दौरान थाने में मौजूद भीड़ को अंदर खड़ा देखने पर एसआई यशपाल सिंह ने आपत्ति जताई, जिसके बाद माहौल गरम हो गया।

वायरल 3 मिनट 11 सेकंड के वीडियो में समद कादरी एसआई से नाराज होते हुए कहते नजर आ रहे हैं कि “मैं सिंधिया परिवार का राजगुरु हूं, मुझे उठाई गिरा मत समझना।” जवाब में एसआई शांत स्वर में कहते हैं कि उन्होंने कोई गलत शब्द नहीं बोले। वहीं मौके पर मौजूद लोग यह कहते भी सुने गए कि “काजी होकर झूठ बोलते हो।”

घटनास्थल पर थाना प्रभारी और पुलिस बल मौजूद रहा, जिन्होंने समद कादरी और उनके साथियों को शांत कराने का प्रयास किया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे पुलिस विभाग और शहर में चर्चाओं का माहौल बना हुआ है।

सूत्रों के मुताबिक, एसपी ग्वालियर आनंद कलदगी को समद कादरी ने फोन लगाकर एसआई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी और ऐसा न होने पर थाने का घेराव करने की चेतावनी दी थी। फिलहाल पुलिस प्रशासन इस मामले की आंतरिक जांच कर रहा है और वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि की जा रही है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *